बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार ने अपने करियर में रोमैंटिक कॉमेडी और एक्शन से भरपूर कई सारे फिल्मों में काम किया है और इसके साथ ही अक्षय कुमार ने सामाजिक मुद्दों पर भी फिल्में बनाई हैं और अब अक्षय कुमार फिर से एक ऐसी ही मूवी करने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार बनाएंगे सेक्स एजुकेशन पर फिल्म
जी हां, अक्षय कुमार ने बताया है कि वो सेक्स एजुकेशन के टॉपिक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने कहा, सेक्स एजुकेशन बहुत ही ज्यादा इंपॉर्टेंट टॉपिक है। हम स्कूल में हर तरह के सब्जेक्ट्स पढ़ते हैं और सेक्स एजुकेशन ऐसा टॉपिक है जो मैं चाहता हूं कि दुनिया भर के सभी स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिए। ये मेरी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर कहा कि अगले साल अप्रैल से मई तक रिलीज हो पाएगी।

0 Comments: