गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

(सीसीआई) ने दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह कार्रवाई एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में बाजार में अपनी मजबूत स्थिति के दुरुपयोग को लेकर की है। इसके अलावा निष्पक्ष व्यापार नियामक ने गूगल को अनुचित व्यावसायिक प्रथा रोकने और बंद करने का निर्देश दिया है। सीसीआई ने गुरुवार को बताया कि गूगल को निर्धारित समय में अपने तरीके में बदलाव का भी निर्देश दिया गया है। सीसीआई ने अप्रैल 2019 में एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद विस्तृत जांच का आदेश दिया था। 





जांच में गूगल के कारोबारी बर्ताव को प्रतिस्पर्धा कानूनों के खिलाफ पाया गया। एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट के मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) द्वारा स्थापित ओपन सोर्स मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं के आरोप मोबाइल एप डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट और एंटी फ्रेगमेंटेशन एग्रीमेंट से संबंधित हैं, जो गूगल के साथ एंड्रॉयड ओएस के ओईएम द्वारा दर्ज किए गए थे। गूगल ने कुछ एप ऐसे दिए, जिन्हें हटाने का विकल्प ही उपभोक्ताओं को नहीं दिया गया था।


Download the movie below

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: